दोस्तों जानवरों से इंसानों को काफी ज्यादा लगाव होता है। इंसानों को जानवर काफी ज्यादा पसंद आते है। सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला जानवर कुत्ता होता है। इस जानवर की कई प्रजातियां होती हैं। इस जानवर को घरों में पालतू रूप में रखा जाता है। कुत्ते को सबसे वफादार जानवर भी माना गया है। आज के समय में कुत्ते से वफादार कोई नहीं है। इंसानों द्वारा कुत्ते के बाद बिल्लियों को सबसे ज्यादा पाल गया है। आज हमें शहरों में इंसानों के साथ बिल्ली आमतौर पर पालतू जानवर के रूप में दिख जाती है। इंसान इस जानवर का बहुत ही अधिक ख्याल रखते हैं। जानवरों का इंसानों की जिंदगी में काफी खास हिस्सा होता है। यदि हम यह कहें की कुछ जानवर इंसानों के परिवार का हिस्सा है तो यह एक आम बात होगी।
Animals name in Hindi and English.
1. Dog 🐕 कुत्ता : यह सबसे ज्यादा इंसानों द्वारा पाले जाने वाला जानवर होता है। कुत्ते को सबसे ज्यादा वफादार जानवर माना गया है। यदि कोई जानवर इंसान का सबसे अच्छा साथी है तो वह कुत्ता है। इंसान को कुत्ते के साथ काफी अधिक लगाव होता है। वह कुत्ते को अपने परिवार का हिस्सा भी मानते हैं। कुत्ता आपके घर की पहरेदारी करता है और रात को जागकर। कुत्ते के घर में होने से आपका घर काफी ज्यादा सुरक्षित रहता है। कुत्ते के घर में होने से चोरी का खतरा बहुत कम होता है। कुत्ता घर में रखने से आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है क्योंकि आप उसे सुबह और शाम घूमने लेकर जाओगे। जिससे आपकी मॉर्निंग वॉक भी हो जाएगी। जिससे आपकी काफी कैलोरीज बर्न होगी।
2. Lion 🦁 शेर: यह जानवर जंगल का राजा होता है। इस जानवर को सबसे ताकतवर जानवरों में से एक माना गया है। यह अपने शिकार को बड़ी ही चालाकी से मार देता है। शेर एक मांसाहारी जानवर होता है। शेर अपने अधिकतम शिकार अकेले ही करता है। क्या आपको पता है शेर का वैज्ञानिक नाम पेन्थेरा लियो है। शेरों के जबड़े काफी ज्यादा मजबूत होते हैं। शेर रात के अंधेरे में और ज्यादा सक्रिय होते हैं और उनकी रात में देखने की शक्ति काफी ज्यादा अधिक होती है। शहर अंधेरे में भी शिकार आसानी से कर लेता है। यह अपनी प्रजाति का दूसरा सबसे बड़ा जानवर है।
3. Monkey 🐒 बंदर: यह एक जंगली जानवर होता है। पुराने समय में मदारी द्वारा बंदरों को पाला जाता था। सड़कों में इनका कर्तव्य दिखाया जाता था। आज के समय में बंदर पहाड़ी इलाकों में काफी ज्यादा दिखाई देते हैं। यह मंदिरों के पास भी काफी ज्यादा दिखाई देते हैं। जहां लोग बंदरों को खाने का सामान भी देते हैं। बंदरों को हनुमान भक्त भी माना गया है और इन्हें वानर सेना भी कहा जाता है। बंदरों को केला मुख्य रूप से काफी ज्यादा पसंद होता है। बंदर काफी ज्यादा चतुर होते हैं और यह जमीन और पेड़ों पर रहते हैं। यह एक काफी बुद्धिमान जानवर होता है।
4. Panda 🐼 पांडा: यह एक बहुत ही ज्यादा सुस्त जानवर होता है। यह जानवर अधिकतम समय सोता रहता है। यह जानवर काफी अधिक खाता है। इस जानवर को खाने में बांस की लकड़ी काफी ज्यादा पसंद होती है। पांडा सबसे अधिक चीन में पाया जाता है। यह जानवर तैरने में काफी ज्यादा माहिर होता है और पेड़ पर भी आसानी से चढ जाता हैं। पांडा काफी ज्यादा भारी जानवर होता है। इसका वज़न 300 किलोग्राम से भी अधिक होता है। इस प्राणी की जनसंख्या दिन प्रतिदिन कम हो रही है। यह एक शांति प्रिय जानवर होता है और इस जानवर को एकांत में रहना काफी पसंद होता है।
5. Elephant 🐘 हाथी: यह एक काफी विशाल जानवर होता है। हाथी से शेर भी डरता है। हाथी इतना ज्यादा ताकतवर होता है कि यह अपने दम पर किसी भी बड़े पेड़ को उखाड़ सकता है। हाथी को केला खाना काफी ज्यादा पसंद होता है। यह एक शाकाहारी जानवर होता है जो फूल पत्तों, और फल सब्जियों को खाता है। हाथी एक बहुत ही बुद्धिमान जानवर होता है। हाथी सबसे अधिक एशिया महाद्वीप में पाए जाते हैं। अफ्रीका में भी हाथियों की संख्या काफी अधिक होती है। हाथी को पानी में खेलना बहुत पसंद है। यह एक बुद्धिमान जानवर होता है। इसे इंसानों का साथी भी कहा गया है।
6. Camel 🐪 ऊंट: यह जानवर सबसे अधिक रेगिस्तान में पाया जाता है। ऊंट को रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। ऊंट कई महीनो तक बिना पानी पिए रह सकता है। यह अकेला ऐसा जानवर है जो रेगिस्तान में नहीं थकता। यह जानवर काफी किलोमीटर तक रेगिस्तान में इंसानों को बिठाकर चल सकता है। यह एक शाकाहारी जानवर है जो घास खाता है। यह जानवर काफी दिनों तक भूखा भी रह सकता है। ऊंट एक स्तनधारी जानवर होता है। ऊंट एक काफी लंबा जानवर होता है जिसकी ऊंचाई 12 फीट तक भी हो सकती है। ऊंट की अधिकतम आयु 50 वर्ष तक होती है।
7. Rabbit 🐇 खरगोश: यह एक बहुत ही फुर्तीला जानवर होता है। यह जमीन मैं खड़ा करके उसके नीचे रहता है। एक शाकाहारी जानवर होता हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होता है। यह जानवर काफी तेज दौड़ता है। यह पालतू जानवरों में भी एक है। खरगोश को घरों में इंसानों द्वारा पाला जाता है। खरगोश को अपने आसपास के जानवरों से काफी ज्यादा खतरा रहता है इसलिए यह जानवर छुप कर रहना पसंद करते हैं। खरगोश गाजर खाने के काफी ज्यादा शौकीन होते है। खरगोश की आयु अधिकतम 7 वर्ष तक होती है।
8. Donkey गधा: इस जानवर को मूर्ख जानवरों की श्रेणी में रखा गया है। यह एक शाकाहारी जानवर होता है। यह जानवर अधिकतम झुंड में रहना पसंद करते हैं। इन जानवरों को पहाड़ियों में समान डोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह जानवर कभी अकेला नहीं रह सकता। गधे के कान काफी ज्यादा तेज होते हैं। यह काफी दूर की आवाज बड़े आराम से सुन सकते हैं। गधे को बारिश बिल्कुल पसंद नहीं है। गधा मुश्किल रास्तों में काफी आसानी से चल सकता है। गधे में काफी अधिक सहनशीलता होती है।
9. Turtle 🐢 कछुआ: यह जानवर सबसे अधिक धीमा चलता है। यह जानवर पानी में भी रह सकता है और जमीन पर भी। यह काफी तेजी से तैरता है और पानी में सांस भी ले सकता हैं। कछुआ अंडे देने वाला जानवर होता है। कछुए की अधिकतम आयु 300 वर्ष तक होती है। कछुआ समुद्र में हजारों किलोमीटर तक की यात्रा कर सकता है बिना थके हए। यह एक बहुत ही पुराना जानवर है। इसकी कई पुरानी प्रजातियां विलुप्त भी हो चुकी है। कछुआ धरती पर बहुत ही धीमा चलता है। कछुए की खोल उसकी सुरक्षा कवच भी होता है जब भी उसे खतरा महसूस होता है वह अपनी खोल में छिप जाता है। कछुआ कभी भी अपने खोल से बाहर नहीं आ सकता क्योंकि यह उसकी हड्डियों से जुड़ा हुआ होता है।
10. Horse 🐎 घोड़ा: यह एक बहुत ही तेज दौड़ने वाला जानवर होता है। पुराने समय में घोड़े की काफी ज्यादा अहमियत होती थी। सभी राजाओं का अपना पसंदीदा घोड़ा हुआ करता था। युद्ध में घोड़े की अहम भूमिका हुआ करती थी। आज भी घोड़े की रेस होती है और घोड़े को खासतौर पर पाला जाता है। यह एक शाकाहारी जानवर होता है। इस खास तौर पर घुड़सवारी करने के लिए रखा जाता है। घोड़े को रथ के साथ भी इस्तेमाल किया जाता है। इस जानवर को मनुष्य का सच्चा दोस्त माना गया है। यह एक ऐसा जानवर है जिसने हमेशा ही मनुष्य का साथ दिया है। घोड़े को चने खाना बहुत पसंद होता है। {fullWidth}
Trending on Hindi Ginti
- Hindi Ginti 1 to 100
- Birds name in Hindi
- Weeks name in Hindi
- Months name in Hindi
- Vegetables name in Hindi