50 Fruits name in hindi and english

Fruit name in Hindi

फ्रूट हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। यदि हमें स्वस्थ रहना है तो हमें फलों का सेवन निरंतर करना होगा। फल हमें बहुत सी बीमारियों से दूर रखते हैं। फल हमें तंदुरुस्त भी रखते हैं। हमें रोजाना किसी न किसी फल का सेवन करना चहिए, ताकि हम स्वस्थ रह सके। फल हमें निरोगी बनाने में बहुत लाभदायक है। यदि आप निरंतर एक सेब खाते हैं तो आप स्वस्थ रह सकते हैं। आज के समय में स्वस्थ रहना एक बहुत बड़ी चुनौती है। 


आज के समय में मानव के जीवन में काफी ज्यादा बदलाव आ गए हैं। इन बदलावों के चलते मनुष्य के जीवन की आयु पहले से काफी कम हो गई है। हर मनुष्य इस परेशानी से जूझ रहा है। इस परेशानी का सबसे बड़ा कारण है खानपान में बदलाव। हमें अपने जीवन की जरूरत के अनुसार फलों का सेवन करना चाहिए। 

Fruit name in Hindi and English


1. केला, Banana 🍌: केला स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक लाभदायक होता है। यदि आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें केला आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकता है। यदि आप शरीर मैं बेहतरीन ऊर्जा का स्त्रोत चाहते है तो आज ही केले का सेवन करना शुरू करें। 

2. आम Mango : आम फलों का राजा है। यदि हम सबसे स्वादिष्ट फल की बात करें तो इसमें आम का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां तक की लोग कच्चे आम को भी खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आम रस से भरा हुआ होता है और लोग आम रस पीना काफी ज्यादा पसंद करते हैं जो की एक बहुत ही पौष्टिक आहार माना गया है। 

3. अंगूर Grapes 🍇: अंगूर एक बहुत ही पौष्टिक फल माना गया है। अंगूर हमें कई बीमारियों से बचता है। अंगूर हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है। अंगूर आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। अंगूर खाने से हमारी आंखों की रोशनी बढ़ती है। अंगूर खाने से पाचन प्रक्रिया और अधिक बढ़ती है। 

4. अमरूद Guava : अमरूद में विटामिन सी पाया जाता है। अमरूद खाना हमारे हार्ट के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होता है। अमरूद वजन कम करने में भी मदद करता है। अमरूद खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है। अमरूद गर्भवती महिला के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता हैं। अमरूद खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। 

5. संतरा Orange 🍊 : संतरा एक ऐसा फल है जिसे खाने में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है जो हमारी आंखों की रोशनी के लिए काफी ज्यादा लाभदायक है। संतरा खाने से हमारे शरीर में पानी की कमी दूर होती हैं। संतरा खाने से हृदय की बीमारियां भी दूर होती हैं। संतरा हमें सर्दी जुकाम से बचाता है। 

6. कीवी Kiwi 🥝 : कीवी फलों में सबसे स्वस्थ फल माना गया है। कीवी फल के निरंतर सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। कीवी फल हमें के अधिक बीमारियों से बचाता है। इस फल का निरंतर सेवन करने से हमारा शरीर बीमारियों से मुक्त रहता है। कीवी फल में पूरी तरह से विटामिन सी पाई जाती है जो कि हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को काफी ज्यादा मजबूत बनाती है। कीवी फल हमें किडनी में पथरी जैसी बीमारियों से भी बचाए रखता है।

7. Lychee लीची: लीची एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। लीची का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा दूर होता है। लीची हमें कैंसर से भी बचाती है। गर्मी के मौसम में लीची से हम अपने शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाते हैं। लीची खाने से मोटापा कम होता है। लीची का निरंतर सेवन करने से बाल मजबूत होते हैं। लीची खाने से हमारे खून की मात्रा बढ़ती है। 

8. चीकू Naseberry : चीकू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि हमारी हड्डियों को काफी ज्यादा मजबूत करता है। चीकू खाने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। यदि आप बीमार है तो आपको चीकू का सेवन करना चहिए। चीकू खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है। चीकू खाने से हमें सर्दी और खांसी से राहत मिलती है। 

9. नारियल Coconut : नारियल का सेवन करने से हमारा शरीर कई बीमारियों से बचता है। नारियल खाने से हमारे शरीर में खराब कैस्ट्रॉल कम हो जाता है। नारियल खाने से हमारी मांसपेशियां ठीक होती हैं। नारियल पानी पीने से शरीर का मोटापा कम होता है। नारियल पानी हमारे हृदय के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होता हैं। नारियल का पानी पीने से हमारा इम्यूनिटी सस्टम मजबूत होता है। 

10. अनानास Pineapple 🍍: अनानास खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। अनानास का जूस फेफड़ों के लिए काफी अच्छा होता है। अनानास का जूस पीने से पेट दर्द में राहत मिलती है। अनानास का जूस कब्ज में भी राहत देता है। अनानास का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म कम होता है। अनानास का जूस पीने से जोड़ों के दर्द में कमी आती है। अनानास में विटामिन सी पाया जाता है।{fullWidth}

50 fruit name in Hindi and English

  • सूरीनाम चेरी
  • शकरकंद
  • ताड़ का फल
  • जंगल जलेबी
  • फालसा
  • बरहल
  • मकोय
  • कैथा
  • कदली
  • पिस्ता
  • गन्ना
  • खजूर
  • बेर
  • तरबूज
  • आँवला
  • अनार
  • किशमिश
  • मौसंबी
  • अमरूद
  • आड़ू
  • कसेरू
  • कीनू
  • खुबानी
  • बॉयसेनबेरी
  • ड्यूरियन
  • एकी 
  • बादाम 
  • बेल 
  • काजू 
  • कटहल 
  • शहतूत 
  • अखरोट 
  • आडू 
  • नाशपति 
  • कमरख 
  • स्ट्रॉबेरी 
  • रसभरी 
  • खिरनी 
  • एल्डरबेर्रिज
  • क्रैनबेर्री 
  • हकलबेरी 
  • सतसुमा
  • छोहारा
  • लौंगन 
  • नैंस 
  • सीताफल
  • खीरा 
  • अंजीर
  • लुकाट
  • जायफल

Post a Comment

Previous Next

نموذج الاتصال