Birds name in Hindi and English | 10 Birds name in hindi

Birds name in Hindi

पक्षी पृथ्वी पर जीवन को संतुलित बनाए रखते हैं। दुनिया मे कई तरह के पक्षी पाए जाते हैं। पक्षियों की कई प्रजातियां होती हैं। पक्षियों में चिड़िया विशेष होती है। सुनहरी चिड़िया जो की बहुत ही कम दिखाई देती है। बचपन में जब हम सुबह उठते थे तो सुनहरी चिड़िया की मधुर आवाज सुनाई देती थी। अब ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है क्योंकि इंसान ने हानिकारक टावर लगाए हैं और इनके रेडिएशन की वजह से इन पक्षियों की मौत हो जाती है। पक्षी पर्यावरण को और अधिक सुंदर बनाते हैं। 

Birds name in Hindi and English.

1. Parrot तोता : यह पक्षी बहुत अधिक पसंद किया जाता है। यह एक पालतू पक्षी भी होता है। यह एकमात्र ऐसा पक्षी है जो इंसानों की तरह बोल सकता है। इस पक्षी को हरी मिर्ची बहुत ज्यादा पसंद होती हैं। तोते को घर में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। तोता एक बहुत ही वफादार पक्षी होता है। तोते को कामदेव का वाहन भी माना गया है। कहते हैं कि तोता पालने से घर में दरिद्रता कभी नहीं आती। 

2. Owl उल्लू: हिंदू धर्म के अनुसार उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन होता है। इस घर में रखना शुभ माना गया है। उल्लू को घर में रखने से धन की प्राप्ति होती है। यदि आप उल्लू की मूर्ति घर में रखते हैं तो आपके घर की उन्नति होगी। यदि आपके घर में उल्लू है तो आपके घर के रिश्ते और ज्यादा मजबूत बनते हैं। जापान मे उल्लू को रक्षा का प्रतीक माना गया है। यदि आप उल्लू को ऑफिस में रखते हैं तो यह आपको तरक्की दिला सकता है। उल्लू पांच रंगों के होते हैं ब्लैक,येलो, व्हाइट, बोन, ग्रे। 

3. Vulture गिद्ध: इस पक्षी को पर्यावरण का दोस्त माना गया है। यह पक्षी पर्यावरण को संतुलित बनाने में काफी मदद करता है। गिद्ध देखने में काफी बड़े होते हैं। यह काफी ऊंचाई तक उड़ सकते हैं। यह एक मांसाहारी पक्षी होता है। यह मरे हुए जानवरों को खाते है। कुछ समय से गिद्धों की संख्या कम हो रही है जोकि एक चिंता का विषय है। गिद्ध अपने शिकार को काफी दूर से देख लेते हैं। 

4. Pigeon  कबूतर : पहले के जमाने में कबूतर डाकिए का काम करते थे। यह संदेश पहुंचाने के लिए सबसे तेज मध्य हुआ करता था। कबूतर प्रकृति को साफ करने में सहायता देते हैं। यह कीड़े मकोड़ों को खाते है जिससे उनकी संख्या निरंतरण में रहती है। कबूतरों को शांति का प्रतीक भी माना गया है। यदि आप कबूतरों से बातचीत करते है तो आपका मानसिक तनाव कम होता है। कबूतर हमेशा जोड़ों में ही रहते हैं।

5. Cuckoo कोयल: इस पक्षी की आवाज बहुत ही मधुर होती है। जब भी कोयल गाती है तो मन खुश हो जाता है। कोयल हमेशा अपने अंडे दूसरों के घोंसले में देती है। कोयल के साथ कई मान्यताएं भी जुड़ी हुई है जापान में तो इसे एक तरफा प्यार का प्रतीक माना गया है। कोयल कीटों को खाती है जिससे फसल बच जाती है। कोयल का मेल कौवे जैसा काला होता है। जबकि अधिकतर कोयल भूरे रंग की होती है। 

6. Duck बत्तख: यह एक बहुत ही अनोखा पक्षी है जो उड़ भी सकता है । बत्तख 80 किलोमीटर पर आवर की रफ्तार से उड़ती है। परंतु इसकी कुछ ऐसी प्रजातियां भी हैं जो उड़ नहीं पाती। इस पक्षी को केवल तैरना आता है। यह अपनी सारी जिंदगी पानी में ही व्यतीत करते है। यह आमतौर पर मछलियों खाना ही पसंद करते है। बत्तख कीड़े भी खाती हैं। यह पक्षी जलीय पौधों का आहार भी लते हैं। 

7. Peacock  मोर: यह हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। जब भी मोर  नाचता है वह एक अद्भुत दृश्य होता हैं। मोर जब भी अपने पंखों को बिखरता है वह सबसे सुंदर दृश्य होता है। मोर पंख घर में रखने से शांति और समृद्धि बनी रहती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। यदि आप पढ़ाई में फोकस करना चाहते है तो अपनी किताबों में मोर पंख रखें। यदि आप घर में मोर रखते हैं तो यह जहरीले सांपों को घर में आने से रोकता हैं। 

8. Ostrich शुतुरमुर्ग: यह दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी होता है। शुतुरमुर्ग फीमेल की लंबाई 6 फीट तक होती है जबकि शुतुरमुर्ग मेल की लंबाई 9 फीट तक होती है। इस पक्षी को बड़ी ही जग पाला जाता है। इसके पंखों के झड़ने का इंतजार किया जाता है क्योंकि यह बहुत अधिक बनावटी होते है। यह दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला पक्षी होता है। शुतुरमुर्ग उड़ नहीं सकता है। इसके पैर इतने अधिक मजबूत होते हैं कि यह इंसानों की जान तक ले सकते हैं। शुतुरमुर्ग के अंडे 20 मुर्गियों के अंडों के बराबर होते हैं। 

9. Hen मुर्गी: इस पक्षी को दुनिया में सबसे अधिक पाला जाता है। मुर्गी का पालन विशेष तौर पर अंडों के लिए किया जाता है। इसके अंडों में काफी अधिक प्रोटीन और फाइबर की मात्रा होती है। मुर्गी कीड़े मकोड़े को खाती है जिससे फसल की सुरक्षा होती है। मुर्गी की बीट का इस्तेमाल खेतों में खाद के रूप में किया जाता है। मुर्गी के पंख ऑर्गेनिक प्लास्टि बनाने के काम में आते है। यह प्लास्टिक हमारी दिनचर्या में इस्तेमाल होती है। 

10. Crow  कौआ: यह पक्षी किसान के लिए काफी अधिक फयदेमंद होता हैं। हिंदू धर्म के अनुसार कौवा शनिदेव का वहान होता है। इस पक्षी से जुड़ी कई धार्मिक बातें हैं। यदि आपके घर में कौवा सुबह आकर बोलता है तो इसका मतलब यह है कि आपके घर में कोई मेहमान आने वाला है। यदि यह पक्षी आपको किसी धार्मिक स्थान पर दिखाई दे तो इसका मतलब यह है कि आपको जल्दी ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी। यदि आप कहीं जा रहे हैं और आपको कौवे की आवाज सुनाई दे रही है तो आपका वह काम जरूर होगा। {fullWidth}

10 Birds name in Hindi

  • तीतर
  • बटेर
  • नीलकंठ
  • मछलीमार
  • बया
  • अबाबील
  • हुदहुद
  • खंजन
  • चातक
  • चुकर पक्षी
  • कषीका

    5 Birds name in Hindi

    • फाख्ता
    • सरस
    • मैना 
    • बुलबुल 
    • कंठफोड़वा


    What other Reads?

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال